मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

धोनी रहे नाबाद फिर भी टीम 100 रन नहीं बना पाई, मुंबई ने 5 विकेट से हराया

प्रकाशित: May 13, 2022 17:43रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2022 में इस बार सबसे बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है और सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीमें चेन्नई के साथ मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। पहली बार ऐसा लगा कि दोनों टीमों का प्रदर्शन इतना शर्मनाक रहा है कि वह लगातार मैच हारती रही।

उर्फी ने पहने पारदर्शी कपड़े तो लोगों ने कहा कुछ तो शर्म करो! Urfi Trolled

गुरुवार को हुए मैच में चेन्नई ने मुंबई को इतना आसान लक्ष्य दिया है उसने 15 ओवर में ही हासिल करते हुए चेन्नई को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने सिर्फ 98 रन ही बना पाई और कप्तान धोनी नाबाद रहे लेकिन वह टीम को 100 के पार नहीं पहुंचा पाए।

चेन्नई ने इस आसान लक्ष्य का बचान करने की पूरी कोशिश की और मुंबई इंडियंस के 4 विकेट सिर्फ 33 के स्कोर पर गिरा दिए। लेकिन इसके बाद गेंदबाजी में ज्यादा दम नहीं दिखा और तिलक वर्मा-ऋतिक शौकीन ने अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीत दिला दी। चेन्नई ने 40 रन के भीतर अपने 6 विकेट गंवा दिए। धोनी एक छोर पर टिके रहे और चार चौके व 2 छक्के जड़कर 36 रन बना दिए।


प्लेइंग-11
चेन्नईः ऋतुराज गायकवाड, डेवॉन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, मोइन अली, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, महेश तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह और मुकेश चौधरी।

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरिडिथ।