मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

बुमराह का पंच भी हुआ फेल, शर्मनाक रिकॉर्ड से होगी मुंबई की विदाई

प्रकाशित: May 10, 2022 21:17रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 2022 के 56वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को हराकर अपने आपको प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखने में कामयाब हुई है। कोलकता ने मुंबई इंडियंस को 52 रन से हराया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 9 विकेट पर 165 रन और जसप्रीत बुमराह ने IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर पांच विकेट झटके। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि कोलकाता 200 रनों से ज्यादा का लक्ष्य बना लेगी लेकिन अंतिम ओवर में बुमराह की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया और बड़े लक्ष्य की तरफ बढ़ रही कोलकाता को रोक दिया।

उर्फी इस बार एयरपोर्ट पहुंची नंगे..तो मचा वबाल Urfi Javed

लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने अपनी गलतियों से कोई सबक नहीं लिया और हर बार की तरह उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पूरी टीम 17.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और टीम के लिए सबसे ज्यादा रनों की पारी ईशान किशन ने खेली और अपना अर्धशतक जमाया।

KKR के 12 मैचों से 10 पॉइंट्स हैं और वह अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। कोलकाता को प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए अपने अंतिम मैच अच्छे औसत से जीतने होंगे। मुंबई की टीम 11 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर इसी सीजन से बाहर हो चुकी है। मुंबई ने 14 ओवर मे चार विकेट खोकर 100 रन बन लिए थे लेकिन पैट कमिंस ने 15वें ओवर में तीन विकेट लेकर मुंबई की जीत का सपना तोड़ दिया। कमिंस ने पहले ईशान किशन फिर डेनियल सैम्स और मुरुगन अश्विन का विकेट झटका।


प्लेइंग-11
कोलकाता: वेंकटेश अय्यर, रहाणे, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन, टिम साउदी, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई: ईशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरिडिथ।