श्री राम का नारा लगाना मुस्लिम लड़के को पड़ गया भारी, फिर हुआ...
यूपी चुनावों में धर्म के नाम पर सभी पार्टियां राजनीति करती हुई नजर आ रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर रैली में जय श्रीराम के नारे लगाने वाले मुस्लिम युवक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मुस्लिम लड़के के श्री राम कहने पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने नाराजगी जताई है तो कुछ लोगों ने इसे धमकी भी दी है।
इस लड़के का नाम अहसान राव है जिसने रैली में श्री राम का नारा लगाया था उसके इस लड़के ने कहा कि इसमें गलत क्या है। इस लड़के को धमकी मिलने के बाद जिला पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की है। अहसान राव भाजपा समर्थक माना जाता है लेकिन इसके नारे लगाने से नाराज कुछ कट्टरपंथी लोग भड़क गये है। श्रीराम का नारा लगाने के बाद उसे उलमा के सामने आकर तौबा करने की बात भी सामने आयी है।
इस मामले पर युवक का कहना है कि श्रीराम का नारा लगाना अपराध नहीं है। इस विवाद को बढ़ता देख बजरंग दल ने समर्थन देते हुए सुरक्षा की मांग की है। देवबंदी उलमा ने श्रीराम का नारा लगाने पर ऐतराज जताते हुए युवक को उलमा के पास जाकर तौबा करने की सलाह दी है। युवक ने उलेमा को जवाब देते हुए कहा कि हम तो भगवान श्रीराम के वंशज हैं तो उनका नाम लेने में क्या बुराई है।

अहसान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला महामंत्री है। उसने कहा कि हम सब श्रीराम के ही वंशज हैं और जिस देश में रहते है वहां इनका नाम लेना अपराध कैसे हो सकता है। किसी के पास यह अधिकार नहीं है कि उसे इस्लाम से खारिज करें। यूपी चुनावों से पहले इस तहर की घटना चुनावी मुद्दा भी बन जाती है। भारत में सभी धर्मों को समान अधिकार दिया गया है और लोग अपनी इच्छा से किसी भी धर्म को चुन सकते है।





