मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

11 राज्यों में आंतकी कैप्स से जुडे PFI संगठन पर NIA का एक्शन

प्रकाशित: Sep 22, 2022 11:25रिपोर्ट: Navtej TV

देश में लंबे समय से जुड़े आंतकी संगठन पीएफआई पर पहली बार राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए देशभर के 11 राज्यों में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि टेरर फंडिंग और कैम्प चलाने के मामले में ये कार्रवाई की है। ईडी व एनआईए और राज्यों की पुलिस ने 11 राज्यों से पीएफआई से जुड़े 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

Traffic जाम के कारण हो गया प्यार फिर रचाई शादी, जानें पूरी प्रेम कहानी

एनआईए ने पीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमएस सलाम और दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमद को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही से बड़े खुलासे हो सकते है और इस संगठन पर आंतकवादी संगठनों से पैसे लेने के आरोप है।एनआईए ने यूपी, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में छापेमारी की है। एनआईए को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी थी और इसके लिए लंबे समय से तैयारी चल रही थी।


एक दिन में हुई यह कार्यवाही अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है जिसे पूरे देश को हैरानी है। दिल्ली के शाहीन बाग से जुड़े लोग भी इसमें शामिल है। इस संयुक्त ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की नजर है। इस कार्यवाही का पीएफआई कार्यकर्ताओं ने विरोध भी किया है। गिरफ्तार हुए लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं जो देश में आंतक फैलाने के काम में लिए जाने वाले थे।