मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

फिल्म 'आरआरआर' का अमेरिका में बजेगा डंका, देखेगी पूरी दुनिया

प्रकाशित: Mar 02, 2023 22:27रिपोर्ट: Navtej TV

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है और अब इस फिल्म के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज होने जा रहा है। फिल्म 'आरआरआर' की कहानी के साथ उसके गाने भी जबरदस्त धमाल मचा रहे है और 'नाटू नाटू' तो बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने के यूट्यूब पर 122 से ज्यादा मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर कई रील्स बन रही हैं।

ऑस्कर्स 2023 में लॉस एंजेलिस में होने वाले कार्यक्रम में इस गाने पर सिंगर्स राहुल सिप्लिगुंज काल भैरव लाइव परफॉर्म करेंगे। 'नाटू नाटू' को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब जीता था। इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया था।

कंगना का नया काण्ड फिर आई विवादों में

इस गाने का सामना 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटिगरी में रिहाना, लेडी गागा, मिट्स्की, David Byrne और डायने वारेन से होगा। ऑस्कर्स अवॉर्ड 13 मार्च को आयोजित किए जाएंगे लेकिन उससे पहले इस कार्यक्रम की जमकर तारीफ हो रही है।

इस फिल्म ने भारतीय फिल्म जगत में कमाई के नए झंडे गाड दिए थे लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी फिल्म का क्रेज दर्शकों पर छाया हुआ है। भारतीय फिल्म को लेकर विदेशों में जिस प्रकार से पसंद किया जा रहा है वह बहुत अच्छी खबर है। फिल्म की कहानी के साथ उसके गाने भी बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे है।