तीसरी लहर के खतरे के बीच पीएम की सीएम से चर्चा, लॉकडाउन पर होगा बड़ा फैसला!
कोरोना के कारण देश में तीसरी लहर का खतरा बढ़ता ही जा रहा है और नए केस के साथ मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गयी है। इस खतरे को देखते हुए पीएम मोदी ने सभी राज्यों के सीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना के ताजा हालात को लेकर चर्चा हुई है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पीएम ने सीएम को इस खतरे से लड़ने के लिए अपने स्तर सख्त फैसले लेने कीी सलाह दी है।
PM Modi को काले झंडे दिखाने वाली Congress नेत्री ने खुद पर चलवाई थी गोली,देखें Video
पीएम ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं है इस वायरस को मिलकर हराना होगा नहीं तो हालात और ज्यादा खराब हो सकते है। पीएम ने इस खतरे को पहले ही जान लिया था और इसी वजह से बच्चों के साथ तीसरी डोज लगाने का फैसला किया है। तीसरी लहर में 24 घंटे के दौरान 2 लाख से ज्यादा नए मरीज मिलने से बहुत ज्यादा डर लगने लगा है।

देश में कोरोना के केस 10 दिन में लगभग 10 गुना बढ़ गए है और देश में अब मरीजों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। यह आंकड़े देखकर मई 2021 की याद ताजा होने लग गयी है। मई 2021 में जिस तरह से कोरोना की लहर ने लाखों लोगों को अपनी चपेट में लिया और हजारों लोगों की जान ली तो सरकारों के भी हाथ पांव फूल गये।





