पीएम मोदी की कार का बाल भी बांका नहीं कर पाएगी AK47 की गोलियां और बम धमाके
पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही से बचने के लिए अब उनके काफिले में 12 करोड़ की कीमत वाली मर्सिडीज-मेबैक एस 650 बख्तरबंद कार को शामिल किया गया है। इस कार को लेकर इतनी बाते सामने आ रही है कि उन पर कोई हमला करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। पीएम मोदी ने आंतकवाद को लेकर पूरी दुनिया को बता दिया है कि वह इस मामले में किसी प्रकार लापरवाही नहीं बरतेंगे और आंतकवाद को खत्म करने में पीछे नहीं हटेंगे।

पीएम मोदी की नई मेबैक 650 को हैदराबाद हाउस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के समय देखा गया था। इस कार का इस तरह से बनाया गया है कि इसे अभेद्य किला कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस कार के लग्जरी फीचर की बात करें तो इसमें 160 की टॉप-स्पीड के साथ 2 मीटर दूर से किए गए 15 किलोग्राम टीएनटी के विस्फोट भी इस पर बेअसर होता है।
राजस्थान में बच्चों को वैक्सीन देने की तैयारी शुरू,स्कूलों में लगेगा कैंप!
इस कार को बनाने में पॉलीकार्बोनेट की कोटिंग का प्रयोग किया गया है जो कार में बैठे लोगों को बम धमाकों से बचाती है।अगर कोई इस पर गैस अटैक करता है तो उसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस कार की बॉडी और खिड़कियां दोनों ही बुलेट प्रूफ व ब्लास्ट प्रूफ हैं जिसके कारण AK47 से चली गोलियों का भी कोई असर नहीं होता।

कार के फ्यूल टैंक को पंक्चर करने की कोशिश करने या टायर पंक्चर करने का भी इस पर कोई असर नहीं होता है। इसमें 6.0 लीटर का ट्विन टर्बो V12 इंजन और 516bhp की पावर और 900Nm का टार्क जेनरेट करने की क्षमता रखती है।





