ऋतिक को हुआ 16 साल छोटी एक्ट्रेस से प्यार, नसीरुद्दीन शाह के बेटे की रह चुकी है गर्लफ्रेंड
प्यार करने वालों के लिए कहावत है कि प्यार अंधा होता है और जब किसी को होता है तो वह प्यार के लिए सब कुछ भूल जाता है। बॉलीवुड की दुनिया में अगर किसी को किसी से प्यार होता है तो वह उसे छूपाने की पूरी कोशिश करते है लेकिन इसके बाद भी उनके प्यार के चर्च हर तरफ होने शुरू हो जाते हैं। इन दिनों बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के प्यार के चर्च सोशल मीडिया पर आग की तरह फेल रहे हैं।
BJP विधायक की बहू ने सुनाई दर्दभरी कहानी,देखें VIDEO
तलाक के बाद पहली बार ऋतिक का नाम किसी एक्ट्रेस से जुड़ा है और मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दोनों डिनर डेट से लौटते हुए स्पॉट किया गया था। ऋतिक ने सबा आजाद का हाथ थाम रखा था और भीड़ बढ़ने के बावजूद उन्होंने सबा का हाथ नहीं छोड़ा।
BJP ने तोड़ दिया नेताओं के बेटे-बेटियों का सपना,देखें VIDEO
सबा और ऋतिक का रिलेशनशिप काफी लंबे समय से चल रहा है और कई बार इनको एक साथ देख जा चुका है। ऋतिक से पहले सबा नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह को डेट कर चुकी हैं और लगभग 7 साल से ज्यादा समय तक दोनों लिव- इन रिलेशनशिप में रह थें। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया ने इमाद से फोन पर बात कर सबा और ऋतिक की वायरल तस्वीरों के बारे में जानने की कोशिश की। हालाँकि इमाद का रिएक्शन हैरान करने वाला था।

32 वर्षीय सबा आजाद सबा आजाद एक्ट्रेस और म्यूजिशन हैं और सबा ने 2008 में बॉलीवुड फिल्म ‘दिल कबड्डी’ के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। ऋतिक ने 2000 में सुजैन खान से शादी की और 2014 में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। ऋतिक और सबा पहली बार कॉमन फ्रेंड के जरिए एक-दूसरे से मिले थे इसके बाद दोनों में नजदीक आए और अब एक दूसरे को डेट कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों ने गोवा में छुट्टियाँ बिताई थी।





