मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद भारत ने अतुल तिवारी को बनाया ठाणे का जिला अध्यक्ष

प्रकाशित: Aug 01, 2022 13:40रिपोर्ट: Navtej TV

राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनंत मोहन शुक्ल और राष्ट्रीय महासचिव श्री आनंद जी चौबे द्वारा ठाणे जिला की नयी कमेटी का गठन किया है। इसमें ठाणे जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अतुल तिवारी को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार झा व हरिश जोशी, कोषाध्यक्ष सतिश कुमार भावे और सचिव विक्रांत तिवारी को नियुक्त किया गया है ।

राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद भारत के बारे में बता दे कि यह संगठन अराजनीतिक एवं देश के 282 जिलों में संचालित किया जा रहा है। संगठन में 16000़ सदस्य एवं एप से जुड़े 4800़ सदस्य जुड़े हुए हैं।

हिन्दूस्तान में ब्राह्मण समाज को एक साथ जोड़ने और उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रयास रत है । ठाणे जिला में और भी विस्तार किया जाएगा और नये संगठन पदाधिकारियों की नियुक्ति जिला अध्यक्ष द्वारा की जाएगी ।