अरुणाचल प्रदेश में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
आज एक सैन्य हेलीकॉप्टर ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटनास्थल सड़क किनारे नहीं हैं अभी दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम भेजी गई, और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रहीं हैं कि रक्षा PRO, गुवाहाटी, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश के तरफ से घटना के बारे जानकारी प्राप्त हो सकें|
दिवाली पर रेलवे निकालेगा यात्रियों का दिवाला, घर आना हुआ मंहगा

बताया जा रहा हैं कि सेना का हेलीकॉप्टर रुद्र क्रैश हुआ हैं रुद्र सेना का अटैक हेलिकॉप्टर है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय सेना के लिए बनाया है. यह हल्के ध्रुव हेलिकाप्टर का वेपन सिस्टम इंटीग्रेटेड (WSI) Mk-IV संस्करण है|





