मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

सिद्धू का फिर उमड़ा पाकिस्तानी प्रेम, इमरान को बताया 'बड़ा भाई'

प्रकाशित: Nov 20, 2021 16:17रिपोर्ट: Navtej TV
सिख समुदाय के संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती के खास मौके पर भारत—पाक के बीच तीन दिन के लिए करतारपुर गलियारा खोला जा चुका है। इसके लिए किसी प्रकार के वीजा की जरूरत नहीं है और इस पावन पर्व पर कई लोग करतारपुर गये है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू करतारपुर साहिब के दर्शनों करने पहुंचे तो उनका पाकिस्तान में जबरदस्त स्वागत हुआ।

इसके बाद सिद्धू ने कहा कि हम लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे और इमरान को अपना बड़ा भाई बताया। इमरान ने मुझे बहुत प्यार दिया है। पाकिस्तान के पीएम ने दोनों देशों के बीच सिख तीर्थयात्रा का रास्ता खोलने में सिद्धू की अहम भूमिका बताई। सिद्धू पाकिस्तान जाये और पीएम इमरान की तारीफ नहीं करें ऐसा कभी नहीं होगा इमरान के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद उनके बयान पर जबरदस्त घमासान मचा था। इमरान को बड़ा भाई कहने पर भी बीजेपी ने सिद्धू पर जमकर हमला बोला है और इस बयान पर प्रियंका से जवाब मांगा है।
गुरु नानक देव की जयंती के मौके करतारपुर गलियारा खोला गया था। कोरोना के कारण करतारपुर साहिब गुरुद्वारे को बंद कर दिया गया था। बीजेपी के प्रवक्ता अमित मालवीय ने सिद्धू के खिलाफ हमला करते हुए लिखा है कि गांधी भाई-बहनों ने अनुभवी अमरिंदर सिंह के बदले पाकिस्तान से प्यार करने वाले सिद्धू को पंसद किया है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट सदस्यों के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेका था और इस दल में सिद्धू को शामिल नहीं किया गया था। इसको लेकर सिद्धू ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। पाक सरकार की वेबसाइट में कहा गया कि सिद्धू ने ही पाक PM इमरान खान को कॉरिडोर खोलने की बात कही थी और इसके बाद यह फैसला किया गया है।