मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
हरियाणा

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह से मिले नवतेज टीवी के एडिटर इन चीफ रोहित तिवारी

प्रकाशित: Mar 25, 2022 21:20रिपोर्ट: Navtej TV

आप सरकार में हरपाल सिंह चीमा को वित्त मंत्री बनाया गया है, हरपाल सिंह चीमा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने को लेकर आज नवतेज टीवी के एडिटर इन चीफ रोहित तिवारी ने उन्हे शुभकामनाएं देते हुए पंजाब की राजनीति को लेकर चर्चा की।

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी दलों को पटखनी देते हुए धमाकेदार जीत हासिल की है, प्रदेश की कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट का गठन करते हुए 19 मार्च को राजभवन में 10 विधायकों का मंत्री पद की शपथ दिलाई जिसमें हरपाल सिंह चीमा को वित्त मंत्री बनाया गया।


जिसको लेकर आज नवतेज टीवी के एडिटर इन चीफ रोहित तिवारी ने हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात की और पंजाब की राजनीतिक पर चर्चा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी, वहीं वित्त मंत्री ने नवतेज टीवी और उनके दर्शकों को पंजाब सरकार की तरफ से शुभकामनाएं दी।