मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
हरियाणा

राम रहीम पर सरकार मेहरबान, पैरोल मिलते ही हनीप्रीत के साथ आश्रम पहुंचा

प्रकाशित: Jun 17, 2022 18:06रिपोर्ट: Navtej TV

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर चर्चा में छा गया और इसकी वजह उनको मिली पैरोल है। पंजाब चुनावों के समय भी उनको 21 दिन ककी पैरोल मिली है और अब फिर से 30 दिन के लिए पैरोल मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल से बंद बाबा को अब 30 दिन की पैरोल मिलते ही सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। इस बार राम रहीम ने उत्तर प्रदेश के बागपत में अपने आश्रम में ठहरने की बात कही है।

बीवी से परेशान पतियों ने खोला आश्रम, बोले 7 सेकंड भी नहीं रह सकते अपनी पत्नी के साथ

इस मामल में जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि नियमों के अनुसार पैरोल दी जाती है। बताया जाता है कि पिछली बार जब पैरोल मिली थी तो वह हनीप्रीत और परिवार के सदस्यों से ज्यादा समय तक नहीं मिल पाए थे। लेकिन इस बाद वह अपने परिवार के साथ हनीप्रीत से मिलेंगे।


पेरोल में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम करने पर भी कोई रोक नहीं है। डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने ट्वीट करते हुए बताया कि पिता जी आज पैरोल पर बरनावा आश्रम में पहुंच गए हैं। राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण का आरोप लगा है और इसी वजह से उनक 20 साल की सजा हुई थी। राम रहीम हत्या की सजा भी काट रहा है।