सीएम उद्धव के मंत्री का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से कनेक्शन, गिरफ्तारी के बाद होंगे बड़े खुलासे
महाराष्ट्र के राजनीति बड़ा भूचाल तब आया जब राज्य सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक को ED ने गिरफ्तार किया। इस बात के पहले ही संकेत मिल रहे है थे की उनकी गिरफ्तारी होगी लेकिन इतनी जल्दी होगी इसका पता नहीं था। ईडी ने अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के आरोप में पूछताछ के लिए मुंबई स्थित दफ्तर लेकर पहुंची थी लेकिन इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है।
July में होगी REET, Reet L2 Bahal karo की मांग करने वाले अभ्यर्थियों को लगा बड़ा झटका
ED ने बताया कि नवाब मलिक जांच में अधिकारियों का सहयोग नहीं कर रहे थे और इसी वजह से उनको गिरफ्तार किया गया है। ED मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उनको PMLA कोर्ट में पेश किया। इस घटना के बाद सीएम उद्धव ठाकरे और राज्य के गृहमंत्री के बीच बैठक शुरू हो गई है। NCP सुप्रीमो शरद पवार ने आपात बैठक बुलाई है।
मलिक गिरफ्तारी के बाद बाहर निकले तो हाथ उठाकर मुक्का बांधकर हवा में लहराया। उनके चेहरे पर मुस्कान थी जैसे कुछ हुआ ही नहीं। नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक जबरदस्त घमासान होने के संकेत मिल रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से रिश्तों को लेकर खुलासा किया था। सरदार शाह वली खान और हसीना पारकर के करीबी सलीम पटेल के नवाब मलिक के साथ व्यवसायिक संबंध हैं।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'जो BJP और केंद्र सरकार के खिलाफ बोलता है उसे केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए डराया जाता है। आने वाले दिनों में मैं कई BJP नेताओं और अधिकारियों के बारे में बड़ा खुलासा करूंगा। इसके लिए मैं बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार हुं।





