1 जुलाई से लागू हो सकता है नया लेबर कोड, जानें पूरी खबर
1 जुलाई से आपको मिलने वाले साप्ताहिक अवकाश को लेकर नया नियम लागु होगा तो काम करने के घंटो में इजाफा भी हो सकता है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार 1 जुलाई से नया लेबर कोड लागू करने की तैयारी में लगी हुई है।
नए नियम के अनुसार कर्मचारियों को सप्ताह में अब 48 घंटे ही काम करना होगा यानि इस हिसाब से 1 दिन में 12 घंटे काम करना होगा। इस बार ESIC और EPDO की सुविधाएं बढ़ सकती है। किसी भी कर्मचारी को ग्रेच्युटी पाने के लिए पांच साल का समय घटाया जा सकता है।
कार्यस्थल पर चोट लगने पर 50 फीसदी का मुआवजा दिया जा सकता है। 12 घंटे की शिफ्ट वालों को सप्ताह में 4 दिन काम करना होगा तो 10 घंटे की शिफ्ट वालों को 5 दिन और 8 घंटे की शिफ्ट वालों को सप्ताह में 6 दिन काम करना होगा। इस प्रकार के नियम बनते है तो कई लोगों को फायदा होगा।





