नए दामाद का गधे पर जुलूस, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश
होली का त्योहार पूरे देश में भर में बड़े उत्साह और प्रेम के साथ मनाया गया है। अब होली को लेकर कई प्रकार की खबरे और तस्वीरे सामने आ रही है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रकार की बाते की जा रही हैं। लेकिन हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नए दामाद का स्वागत गधे पर बैठाकर किया जा रहा है और हर साल इसी प्रकार से नए दामाद को बैठाया जाता है।
इंडियन ओवरसीज बैंक में 10 लाख की लूट
यह खबर महाराष्ट्र के बीड में देखने को मिली है जहां नए दामाद को बैंड बाजे के साथ गधे पर बैठाकर पूरे गांव में उसकी बारात निकाली जाती है। इसके बाद दामाद को सम्मानित किया जाता है। बीड जिले के विडा गांव की यह पंरपरा 80 सालों से चली आ रही है। यहां होली के दूसरे दिन हर साल गांव के नए दामाद को गधे पर बैठाकर पूरे गांव का चक्कर लगाते है।
इस पंरपरा की शुरूआत बहुत पहले हुई थी जब एक ठाकुर परिवार के दामाद ने होली पर रंग लगाने से मना कर दिया था और इसके बाद उसे कई प्रकार से मनाया गया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसे गधे पर बैठाकर गांव में जुलूस निकाला गया। जब यह त्योहार आता है तो गांव वाले नए दामाद की तलाश शुरू कर देते है और इस गांव के हर दामाद को इस प्रथा से होकर गुजरना पड़ा है।





