मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

नए साल में कोरोना और ओमिक्रॉन की तीसरी लहर से मचेगी भारी तबाही, 2 महीने बहुत खतरनाक!

प्रकाशित: Jan 01, 2022 13:36रिपोर्ट: Navtej TV

नया साल यानी 2022 शुरू हो गया है और इस बार भी कोरोना और उसका नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारी तबाही मचाने के लिए तैयार हो चुका है। दुनिया में इस वायरस के कारण लाकडाउन तक लगा दिया गया है और लाखों लोगों को चपेट में लेने के साथ हजारों लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। भारत में इसका खतरा दिनों—दिन बढ़ता ही जा रहा है और वैज्ञानिक ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस वायरस के कारण तीसरी लहर आएगी जो बहुत ही खतरनाक होगी।

Omicron के कारण राजस्थान में हुई पहली मौत, तीसरी लहर का बढ़ा खतरा

भारत में अभी तक कुछ राज्यों ने ही कड़े कदम उठाने शुरू किये लेकिन इस वायरस ने अपना विक्रराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 20 हजार से ज्यादा नए केस ओमिक्रॉन वेरिएंट के केस 1500 के पार पहुंच गये है। केंद्र सरकार ने इस खतरे को देखते हुए बच्चों के लिए वैक्सीन लगाने का ऐलान कर दिया है और 3 जनवरी से वैक्सीन लगनी शुरू होगी।

महाराष्ट्र में अभी सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के केस आए है और इसके बाद दिल्ली में इसके मरीज मिले है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही इस बात की चेतावनी जारी करके आगाह किया था कि फरवरी में अंत की यह वायरस अंतिम चरण में होगा और इसकी पीक बहुत ही खतरनाक होगी।

अगर समय रहते इस वायरस पर काबू नहीं पाया गया तो तीसरी लहर आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। अमेकिरा और फ्रांस जैसे देशों में एक दिन में 2 से 5 लाख कोरोना के मरीज मिलने के साथ हजारों लोगों की जान जा रही है।