भारत में जल्द आएगी कोरोना की नई लहर, जानें इसका खतरा
भारत में एक बार फिर COVID-19 के मामलों में लगातार तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है और इसी वजह से यह दावा किया जा हरा है कि नई लहर जल्द आ सकती है। साल 2023 में पहली बार एक दिन 500 से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज हुए जो चिंता का विषय है। भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 5 हजार होने जा रही है और इसी वजह से डर सताने लग गया है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से बढ़ा है जिसके कारण नई लहर की संभावना बढ़ रही है।
अब Jaipur वाले उड़ेंगे हवा में | Helicopter service शुरू
WHO के अनुसार भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में इस खतरा बढ़ रहा है। नए वायरस के लक्षण भी पहले की तरह ही नजर आ रहे हैं जिसके कारण इसकी पहचान आसानी से कर सकते हैं। सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, गले में खराश, नाक बहना और खांसी आदि इस वैरिएंट के लक्षण हैं।
इम्यूनिटी कमजोर है उनको जल्दी चपेट में लेता है लेकिन जो लोग यह सोच रहे है कि यह वायरस ज्यादा इम्यूनिटी वालों का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा तो यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इम्यूनिटी को चकमा देकर आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है।
ओमिक्रॉन वैरिएंट ने इसी प्रकार से चकमा दिया था और फिर दुनिया भर में कोहराम मचाया। चिकित्सा विभाग के अनुसार मौसम बदलने के साथ ही H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस तेज़ी से लोगों को चपेट में ले रहा है। इससे बचाव को लेकर मास्क के इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है।




