नए साल से पहले भारत में बड़ा ओमिक्रॉन का खतरा, इन राज्यों में कर्फ्यू और धारा 144 लागू
जयपुर :नए साल के जश्न से पहले ही भारत में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है और इस खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने कर्फ्यू और धारा 144 लागु करने का फैसला किया है। दिसंबर माह में क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन पर लोगों की भीड़ को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।
इस मासूम लड़की के सुसाइड नोट को पढ़कर कांप जाएंगी आपकी रूह, मां की कोख और कब्र ही...
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए गुजरात सरकार ने लगभग 10 प्रमुख शहरों में 31 दिसंबर की रात नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं बात करें सबसे बड़े महानगर मुंबई की यहां भी पूरे शहर में 31 दिसंबर तक धारा 144 लगा दी गयी है। इस खतरे को देखते हुए बीएमसी ने कोरोना नियम बनाए हैं। इन राज्यों को देखकर अब दूसरे राज्य भी इस प्रकार के कदम उठा सकते हैं क्योंकि इस समय पूरी दुनिया में ओमिक्रॉन का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
पिछले कुछ दिन में ही ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़कर अब 150 के पार हो गए हैं। लोगों को भी इस बात का ध्यान रखना होगा की नए साल का जश्न कई उनके लिए ही परेशानी नहीं बन जाए इसलिए लोगों को स्वंय जागरूक होकर इससे अपना बचाव करना होगा। भारत में ओमिक्रॉन के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे है। सबसे ज्यादा मरीजों का आंकडा महाराष्ट्र के देश की राजधानी दिल्ली का है। मुंबई में लगभग 50 से ज्यादा दिल्ली में 35 तेलंगाना में 19, राजस्थान में 18, गुजरात में 12 और अन्य राज्यों में भी इसके मरीज तेजी से बढ़ रहे है।

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि यह कोरोना की तीसरी लहर भी हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव जनवरी और फरवरी में दिखाई देगा और दुनिया के कई देशों को फिर से लाकडाउन की तरफ जाना पढ़ रहा है। मास्क को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो आपके लिए सबसे अच्छा होगा नए साल का जश्न घर पर ही मनाये तो अच्छा होगा।





