मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

नोएडा पर केजरीवाल की नजर, योगी से छीनकर दिल्ली में शामिल करेंगे!

प्रकाशित: Sep 15, 2022 19:57रिपोर्ट: Navtej TV

पहले दिल्ली पुलिस हमें दे दो और अब नॉएडा हमें दे दो ये मांग लगातार उठती रही है केजरीवाल सरकार की तरफ से पहले दिल्ली पुलिस जो केन्द्र सरकार के अधीन है उसे दिल्ली सरकार में शामिल करने के लिए मांग उठाई गई। दिल्ली पुलिस तो उन्हें नहीं मिली तो अब नोएडा को दिल्ली में शामिल करने के लिए मांग उठ गई है आम आदमी पार्टी की तरफ से आम आदमी पार्टी के गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन लेटर लिखकर नोएडा को दिल्ली राज्य में शामिल करने की मांग की है।

Sohail और Junaid की हवस का शिकार हुई 2 बहनें, Rape के बाद हत्या!

उनका कहना है कि आप सरकार चाहती है कि मुफ्त बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी सुविधाओं का लाभ नोएडा के लोगों को भी मिले। जादौन ने 12 सितंबर को अपने ट्विटर अकाउंट से लिखे खुले पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को मुफ्त पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।

जिससे गौतम बुद्ध नगर जिला वंचित है। आप नेता ने अपने पत्र में कहा है कि राशन कार्डए वोटर कार्डए ड्राइविंग लाइसेंस और खसरा खतौनी जैसी छोटी छोटी जरूरतों के लिए भी यहां के नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं जबकि यही सुविधा दिल्ली में आसानी से उपलब्ध है यदि नोएडा को दिल्ली में मिला दिया जाता है तो यहां के लोगों की जिंदगी आसान हो जाएगी


अपने पत्र में भूपेंद्र सिंह जादौन ने आरोप लगाते हुए लिखा है कि नोएडा प्राधिकरणए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार जिले की प्रतिष्ठा पर एक धब्बा है। इसलिए आम आदमी पार्टी की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर के दिल्ली में विलय की घोषणा करनी चाहिए।