मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

न्यूक्लियर ब्रीफकेस, जिसका एक बटन दबाते ही तबाह हो सकती है पूरी दुनिया!

प्रकाशित: Apr 24, 2022 11:53रिपोर्ट: Navtej TV

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के साथ नजर आने वाले ब्रीफफेस की चर्चा भी जोरों पर है, साधारण सा दिखने वाला ये ब्रीफफेस एक न्यूक्लियर ब्रीफफेस है, नमस्कार, मैं रूचिका नवतेज टीवी में आपका स्वागत है, आखिर क्या है पुतिन का ये न्यूक्लियर ब्रीफफेस, इसे कैसे दी जाती है कमांड, यूक्रेन से लेकर दुनिया को क्या खतरा है इस न्यूक्लियर ब्रीफफेस से देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।


रूस यूक्रेन युद्ध का आज 57वां दिन है और ये जंग अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही है, रूस अपनी ताकत दिखाते हुए हर दिन अपना हमला यूक्रेन पर तेज करता जा रहा है तो वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की किसी भी तरह झुकने को तैयार नहीं है, ऐसे में अब पुतिन के न्यूक्लियर ब्रीफकेस के साथ नजर आने पर एक बार फिर से ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पुतिन यूक्रेन पर न्यूक्लियर अटैक करने वाले हैं, आमतौर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन जहां भी जाते हैं, अपने साथ न्यूक्लियर ब्रीफकेस कैरी करते हैं।

अब गाय पालने के लिए भी लेना होगा लाइसेंस, नया कानून !

हाल के दिनों में पुतिन के साथ ये न्यूक्लियर ब्रीफकेस सबसे पहले अप्रैल के पहले हफ्ते में तब नजर आया, जब वह व्लादिमिर जिरिनोव्सकी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मॉस्को के एक चर्च पहुंचे थे। जिरिनोव्सकी ने पुतिन के यूक्रेन पर हमले की तारीख की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भी कहा जा रहा है कि हाल ही के दिनों में पुतिन अपनी संभावित हत्या की कोशिशों से भी डरे हैं और इसीलिए अपना सुरक्षा घेरा और मजबूत कर लिया है।

वहीं अगर बात करे कि न्यूक्लियर ब्रीफकेस होता क्या है और ये काम कैसे करता है तो हम आपको बतां दे कि इस साधारण से दिखने वाले न्यूक्लियर ब्रीफकेस के जरिए पुतिन न्यूक्लियर अटैक का आदेश दे सकते हैं, इसमें परमाणु हमले से जुड़े डॉक्यूमेंट और अलर्ट अलार्म, यानी न्यूक्लियर हमले का कमांड सिस्टम होता है, पुतिन को ये न्यूक्लियर ब्रीफकेस दिसंबर 1999 में सौंपा गया था और उसके बाद से ही वह इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, अब तक इस ब्रीफकेस का केवल एक बार विस्तृत रूप से सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ है। न्यूक्लियर ब्रीफकेस रूस में राष्ट्रपति की ताकत को दर्शाता है।

वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध के ताजा हालातों की अगर बात करे तो रूसी सेना दावा कर रही है वो अगले 24 घंटे में यूक्रेन के शहर मारियूपोल पर कब्जा कर लेगा, यूक्रेनी सेना कमांडर का कहना है कि वो आखिरी सांस तक लड़ेंगे और सरेंडर नहीं करेंगे|