मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

लिव-इन-पार्टनर के साथ रहने वाली 23 साल की एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

प्रकाशित: Jun 21, 2022 18:24रिपोर्ट: Navtej TV

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा ने 23 की उम्र में भुवनेश्वर के नयापाली इलाका में किराए के घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। इस हत्या के बाद टीवी जगत में शोक की लहर दोड़ गई है और किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि वह ऐसा कर सकती है। इस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

योग दिवस पर PM Modi का ‘योग मंत्र’!

पुलिस ने अननैचुरल डेथ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें इस हत्या के कारणों की वजह मिल सकती है। लेकिन रश्मिरेखा के पिता इस मौत का जिम्मेदार संतोष पात्रा को माना है जो उनके साथ लिव-इन-पार्टनर के रूप में साथ रह रहा था।


पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है लेकिन सुसाइड नोट पर किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं बताने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मकान मालिक ने बताया ​वह दोनों पति-पत्नि की तरह साथ रह रहे थे हमे इसके बारे में पता नहीं था। वह दोनों डेढ़ महीने से किराए के घर में रह रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से संतोष ने रश्मि से दूरी बनाई और अलग रहने लगा था।