मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

इन बीमारियों का संकेत है सीने में जलन और खट्टी डकार का आना,जानें इसके नुकसान

प्रकाशित: Jun 06, 2022 20:16रिपोर्ट: Navtej TV

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल के कारण कई प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है और इसी वजह से कई लोगों को सीने में जलन के साथ खट्टी डकार आने की समस्या होती है। कई लोग इस प्रकार की बीमारी को सामान्य बात मानकर अनदेखा कर देते है लेकिन उनको इस बात का पता नहीं होता है कि ऐसी बीमारी उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

एक दर्जी जो दिन में कपड़े सिलता और रात को खेलता था खूनी खेल!

कई बार ऐसी बीमारी होने पर आपको कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है। बताया जाता है कि एसोफेगस कैंसर के संकेत इसी बात से मिलते है। सीने में जलन की समस्या होना कैंसर का कारण बन सकती है। ऐसे लोगों को अक्सर खाना निगलने में परेशानी होती है।

लगातार इस प्रकार की समस्या का बने रहना गैस्ट्रो एसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज के नाम से कहा जाता है। लगातार सीने में जलन होने के कारण ज्यादा मात्रा में ड्रिंक करना भी होता है और इसमें कॉफी, टमाटर, चॉकलेट, स्पाइसी फूड शामिल है। वजन बढ़ना, ज्यादा स्मोकिंग और तनाव भी प्रमुख कारण है। इस प्रकार का कैंसर पुरुषों में होता है।