कोरोना ने ब्रिटेन में मचाई तबाही, भारत में बढ़ने लगे ओमिक्रॉन के मरीज
ओमिक्रॉन का खतरा दुनिया के सभी देशों में लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव ब्रिटेन में देखने को मिल रहा है। कोरोना हो या उसका नया वैरिएंट ओमिक्रॉन दोनों की रफ्तार दिनों—दिन बढ़ती ही जा रही है और ब्रिटेन में कोरोना ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में 88 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं और संक्रमण के कारण एक दिन में 150 लोगों की मौत भी हुई है।
राजस्थान के बाद इस राज्य में तेजी से बढ़ रही है 'ओमिक्रॉन' मरीजों की संख्या
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए इस बात का अंदेशा हो गया है कि आने वाले दिनों में यह वायरस भारत में भी भारी तबाही मचा सकता है। भारत में महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली,गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, केरल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों में अपनी दस्तक दे चुका है। इन राज्यों में लगभग 100 से ज्यादा ओमिक्रॉन के मरीजों का आंकड़ा पहुंच गया है। सभी राज्यों ने पूरी सावधानी बरती है लेकिन इसके बाद ओमिक्रॉन का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है जो देश के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि यह नया वायरस बहुत तेजी से फैलता है और इसकी चपेट में वैक्सीन ले चुके लोग भी आते है। कोरोना के कारण ब्रिटेन और अमेरिका में भी हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और इसके कारण सभी देश डरे हुए है। महाराष्ट्र ओमिक्रॉन के 30 मामलों के साथ पहले स्थान पर है तो नंबर दो पर राजस्थान है जहां 17 मरीज मिले है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नए संक्रमित लोगों की संख्या 10 के पार पहुंच गयी है।

ऐसे करें अपना बचाव
कोविड की वैक्सीन जरूर लें।
सार्वजनिक जगहों पर मास्क जरूर लगाएं।
हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करेंं।
कोविड के सभी नियमों का पालन करें।
रोज योग जरूर करें।





