मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

Omicron के कारण राजस्थान में हुई पहली मौत, तीसरी लहर का बढ़ा खतरा

प्रकाशित: Dec 31, 2021 19:58रिपोर्ट: Navtej TV

ओमिक्रॉन के कारण अब भारत में चिंता बढ़नी शुरू हो गयी है और इस वायरस के कारण दूसरी मौत के खबर से तो ज्यादा चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग की मौत हो गयी है। इस बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं बताई जा रही है और इस वजह से राजस्थान में इसका खतरा ज्यादा होता दिख रहा है।

Omicron के बढ़ते खतरे के बीच जरूर खरीदे ये मेडिकल गैजेट्स, इमरजेंसी में होगा फायदा

राजस्थान में ओमिक्रॉन के अब तक 65 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं और इसके साथ ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में राजस्थान देश में 5वें स्थान पर है। उदयपुर में ओमिक्रॉन के 4 केस थे और पहली मौत के बाद सावधानी रखने की ज्यादा जरूरत है। मृतक को 15 दिसंबर को भर्ती करवाया गया था जिसे पहले ही डायबिटीज, हायपरटेंशन और हाइपोथॉइरोडिज्म जैसी बीमारी थी। इससे पहले महाराष्ट्र में 52 साल के व्यक्ति की मौत ओमिक्रॉन से हो चुकी है।

कई डॉक्टरों ने बताया है कि गले में खराश है ओमिक्रॉन का एक लक्षण हो सकता है और इसके होने पर आप लापरवाही ना करें।अगर आपको दो या तीन दिन तक लगातार गले में खराश, खांसी,जुकाम, नाक बहना ओमिक्रॉन के शुरुआती लक्षण हैं और आपको बिना देरी किये हुए टेस्ट करा लेना चाहिए।

​​​​​​​

देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16 हजार नए मरीज मिले है तो वहीं ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो गई है। दुनिया की बात करें तो अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिले है। सीएम गहलोत ने इस बार नए साल के जश्न पर सख्त कदम नहीं उठाये है लेकिन 3 जनवरी के बाद सख्त कदम उठाने के संकेत दिए है।