मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

भारत के पहले ओमिक्रॉन मरीज में पाये गये ये लक्षण, रखें ये सावधानी

प्रकाशित: Dec 03, 2021 14:01रिपोर्ट: Navtej TV
कोरोना वायरस का नया ओमिक्रॉन वैरिएंट पूरी दुनिया के साथ अब भारत में भी घर बना चुका है। यह वायरस इतना खतरनका बताया जा रहा है कि इस वायरस ने कोरोना की वैक्सीन ले चुके लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। भारत में इस वायरस का पहला मरीज कर्नाटक में मिला है और इस मरीज की जांच से इस वायरस के लक्षण पता चले हैं। आप भी इस वायरस के लक्षण को जानकर इससे अपना बचाव कर सकते हैं।

ओमिक्रॉन के पहले मरीज को इस वायरस के कारण बहुत ज्यादा थकान, कमजोरी और बुखार जैसे सामान्य लक्षण पर उसने अपना टेस्ट करवाया तो उसे पता चला की वह इस वायरस से पॉजिटिव हुआ है। यह मरीज स्वयं डॉक्टर है और इसके बाद भी वह वायरस की चपेट में आया है। इस मरीज की साइकिल थ्रेशहोल्ड वैल्यू कम होने के करण उसका सैंपल लैब भेजा गया तो इस वायरस के बारे में पता चला।
इस मरीज के कारण इसके संपर्क में आए 3—4 लोगों का भी टेस्ट पॉजिटिव होने की बात सामने आयी है। अफ्रीका के डॉक्टर इस वायरस की गंभीरता को लेकर कुछ भी दावा नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस को खतरनाक बताया है। इस वायरस के चपेट में आने वाले शख्स को पता भी नहीं चलता है कि वह इसकी चपेट में आ गया है क्योंकि इसके लक्षण सामान्य बीमारी की तरह ही नजर आते हैं। अगर आपको लगता है कि आप को हल्की बुखार या कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना टेस्ट करवाये।