कोरोना की तीसरी लहर से बचाएंगी ये चीजें, होंगे बड़े फायदे
ओमिक्रॉन के कारण कोरोना की तीसरी शुरू हो गयी है और इसके कारण लोगों की जान जाने का खतरा भी बढ़ गया है। सर्दी के मौसम में लोगों को इम्यूनिटी से जुड़ी ज्यादा परेशान होती है और कोरोना भी उन लोगों को पहले अपना शिकार बनाता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। आज हम आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के कुछ ऐसें उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके रसोईघर में मौजूद होते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है इसलिए किचन में रखी कुछ चीजों का सेवन भी कर सकते हैं।
तीसरी लहर का खतरा बढ़ा, 7 महीने के बाद कोरोना के मरीज 1 लाख के पार
हल्दी: हल्दी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है और सर्दी के मौसम में आपको इम्यूनिटी बढ़ाने और सर्दी, खांसी और सीने में जमी कफ को खत्म करने में इसका बहुत ज्यादा कारगर होती है। आप हल्दी का सेवन दूध के साथ या काढ़े के रूप में कर सकते हैं है।
गुड़: सर्दी के मौमस में गुड़ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है और इसका सेवन आप रात में सोने से पहले दूध के साथ या खाने के साथ कर सकते हैं। गुड़ के सेवन से आपका खून भी साफ होता है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

अदरक: अदरक में एंटी माइक्रोबियल और एंटीबायोटिक जैसे पोषक तत्व होते है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते है। दूध में या चाय में आप इसका सेवन कर सकते हैं। अदरक पाउडर को शहद में मिलाकर खाने से इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं।
Kapil Sharma शो में काम कर चुके कॉमेडियन ने खाया ज़हर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!,Video
आंवला: आंवले का सेवन करने से आपको पाचन क्रिया में परेशानी नहीं होगी और इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होती है। इसका सेवन आप सब्जी या कच्चे रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।





