मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

इन दो लक्षणों से होगी अब ओमिक्रॉन के मरीजों की पहचान, देखकर भी नहीं करें अनदेखा

प्रकाशित: Jan 24, 2022 21:57रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भी भारत में दिनों—दिन बढ़ता ही जा रहा है और इसके मरीजों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गयी है। वहीं बात करें इस वैरिएंट के लक्षणों की तो इसके कई लक्षण होते है लेकिन आज हम आपको इसके दो ऐसे लक्षण बताने जा रहे है जिसे देखकर आप इसके संक्रमित मरीज को आसानी से पहचान जाएंगे। यह वायरस इतना जानलेवा नहीं है लेकिन इसके फैलने की रफ्तार बहुत ही तेजी है।

Congress को ही शिकस्त देने में जुटे Priyanka के 'मोहरे, एक के बाद भाग रहे मैदान छोड़कर,देखें Video

एक्सपर्ट ने ओमिक्रॉन के कई लक्षण बताए है जो सर्दी के लक्षणों से मिलते जुलते हैं और इसी वजह से इनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इसमें हल्का बुखार, गले में खराश, शरीर में दर्द, पसीना, उल्टी और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ओमिक्रॉन के सबसे सामान्य लक्षण लगातार बहती नाक और सिरदर्द को बताया जा रहा है। इन लक्षणों को लोग सामान्य सर्दी का कारण मानकर अनदेखी करते है और इसी वजह से इसका प्रभाव तेजी से फैल रहा है।

​​​​​​​

ओमिक्रॉन के अन्य लक्षण

1. लगातार छींक आना और नाक बहना
2. लगातार खांसी और गले में खराश का रहना।
3. सिरदर्द और थकान बने रहना।
4. ठंड लगकर बुखार आना और रात में तेजी ठंड लगना।
5. आंखों में दर्द होने के साथ शरीर के अन्य भागों में दर्द होना।

Nude Video Chat कर 500 लोगों को बनाया शिकार,देखें Video
लक्षण दिखने पर नहीं बरते लापरवाही
इस प्रकार के लक्षण दिखने पर आप सर्दी या फ्लू समझने की गलती नहीं करें और ज्यादा सावधानी बरते। अगर आपकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तब भी आप मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।