नए साल के शुरू होने के साथ भारत में आएगी कोरोना की तीसरी लहर, रखें सावधानी
नए साल की शुरूआत होने से पहले ही वैज्ञानिकों ने ओमिक्रॉन की तीसरी लहर को लेकर पूरी दुनिया को सर्तक रहने की चेतावनी जारी की है। ओमिक्रॉन के कारण कोरोना की तीसरी लहर आने का ऐलान कर दिया गया है। इस वायरस के कारण मौत होने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। भारत में कोरोना के वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से नए साल के पहले दो माह जनवरी और फरवरी बहुत ही अहम होंगे।
वाशिंगटन पोस्ट ने जो दावा किया है उसके अनुसर जनवरी माह सबसे ज्यादा मरीज देखने को मिलेंगे। वैज्ञानिकों ने कहा है कि नए मामलों की अभी तो केवल शुरुआत हुई है और आने वाला अगला महीना सबसे खतरनाक होगा। दक्षिण अफ्रीका में नए वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद अब उनमें गिरावट भी होनी शुरू हो गयी है। इस वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव फरवरी तक होगा उसके बाद इसका प्रभाव बहुत कम होता चला जाएगा।
नए साल से पहले भारत में बड़ा ओमिक्रॉन का खतरा, इन राज्यों में कर्फ्यू और धारा 144 लागू
इस वायरस ने अब तक 80 से ज्यादा देशों में दस्तक दे दी है लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका और ब्रिटेन में देखने को मिल रहा है। यहां के वैज्ञानिकों ने तो साफ कह दिया है कि नए साल का पहला महीना बहुत भयावह होगा और कई लोगों की जान जाने का खतरा है।

भारत में ओमिक्रॉन के कुल 200 से ज्यादा से मामले सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 65 मरीज महाराष्ट्र में मिले है और इस वजह से राज्य सरकार ने धारा 144 लगाने का फैसला किया है। देश की राजधानी में मरीजों का आंकड़ा 50 के पार पहुंच गया है। आपको इस वायरस से बचने के लिए मास्क को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो आपके लिए अच्छा होगा। कुछ दिनों के लिए आपको भीड़भाड की जगह से दूरी बनानी होगी और वैक्सीन की डोज लेनी होगी।





