मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

ओमिक्रॉन से मौतों का सिलसिला हुआ शुरू, पीएम मोदी लेंगे ये बड़ा फैसला

प्रकाशित: Dec 23, 2021 16:17रिपोर्ट: Navtej TV

दुनिया भर में कोरोना के नए वैरिंएट ओमिक्रॉन से कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावन दिनों—दिन बढ़ती जा रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री गिलियान कीगन ने कहा है कि यदि ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते गये तो सरकार सख्त प्रतिबंध लगाने में देरी नहीं करेगी।

नए साल के शुरू होने के साथ भारत में आएगी कोरोना की तीसरी लहर, रखें सावधानी

प्रधानमंत्री जॉनसन ने पहले ही कह दिया था कि क्रिसमस से पहले किसी तरह के प्रतिबंध लगाने पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया गया है। लेकिन अगर इसका खतरा ऐसे ही बढ़ता रहा तो क्रिसमस के बाद सरकार बड़ा ऐक्शन जरूर लेगी। ओमिक्रॉन का खतरा ब्रिटेन के साथ अमेरिका जैसे बड़े देशों में भी तेजी से बढ़ रहा है।

भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले तेजी से बढ़ते हुए 200 के पार पहुंच गये है। ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 57 केस दिल्ली में मिले हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 54 है तो राजस्थान में 18 मरीज मिले है। पिछले एक सप्ताह में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके बढ़ते खतरे को देखते हुए आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए बैठक बुलाई है।


अगर समय रहते हुए इस खतरे पर बड़ा फैसला नहीं लिया गया तो कोरोना की तीसरी लहर आने में देर नहीं लगेगी। केन्द्र सरकार को सख्त गाइडलाइन बनाकर राज्यों को आदेश दे की वह इस वायरस को हल्के में नहीं ले। नए साल के जश्न पर लोगों की भीड़ को रोकने के लिए भी राजस्थान सरकार को अन्य राज्यों की तरह गाइडलाइन बनानी चाहिए।