मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

राजस्थान के बाद इस राज्य में तेजी से बढ़ रही है 'ओमिक्रॉन' मरीजों की संख्या

प्रकाशित: Dec 15, 2021 10:52रिपोर्ट: Navtej TV

ओमिक्रॉन का खतरा दुनिया के साथ भारत में तेजी से बढ़ रहा है और दो राज्यों में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि यह वायरस बहुत तेजी से पांव पसारता है और इसकी चपेट में वे लोग भी शामिल है जो वैक्सीन के डोज ले चुके है। भारत में अब तक 'ओमिक्रॉन' वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या 55 से ज्यादा हो गई है।

ओमिक्रॉन की दहशत से इस देश ने लगाया लॉकडाउन, जानें भारत का हाल
महाराष्ट्र पहले स्थान पर
कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल चुके महाराष्ट्र में एक बार फिर ओमिक्रॉन की चपेट में आता दिख रहा है। भारत में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन मरीजों का आंकड़ा महाराष्ट्र में है वहां 55 में से 25 मरीज अकेले इसी राज्य के है। इसके बाद सबसे ज्यादा खतरा राजस्थान में होता दिख रहा है क्योंकि यहां भी 15 के करीब मरीज मिल चुके है। सरकार ने इस वायरस के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। केंद्र सरकार ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए बूस्टर डोज पर तेजी से काम कर रही है।


75 देशों में फैला ओमिक्रॉन
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार ओमिक्रॉन ने लगभग 75 से ज्यादा देशों दस्तक दे दी है। ब्रिटेन में इस वायरस का सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है और अगर इस पर जल्द काबू नहीं पायाा गया तो यह वायरस 2 लाख लोगों की जान ले सकता है।नॉर्वे सरकार ने अपने देश में आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाने का फैसला कर लिया है। इस वायरस के पहली मौत भी ब्रिटेन में होने की बात सामने आयी है।