मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट मचाएंगा भारी तबाही, 50 देशों में फैला

प्रकाशित: Feb 02, 2022 19:47रिपोर्ट: Navtej TV

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। इस बार कोरोना का नया वैरिएंट बहुत ही जानलेवा साबित हो सकता है। ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक नया सब वैरिएंट ऑरिजिनल वैरिएंट की तुलना में अधिक खतरनाक बताया जा है और इस वायरस ने अब तक 50 से ज्यादा देशों में दस्तक दे दी है। इस बात का पहले ही ऐलान हो गया था कि अगर कोरोना का कोई नया वैरिएंट आता है तो कोरोना की बीमारी जल्द खत्म नहीं होगी और ऐसा होता भी दिख रहा है।

Jodphur की Model Suicide | Rajasthan Minister Ramlal Jat को Honeytrap में फंसाने की थी साजिश

ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट दक्षिणी अफ्रीका में पाया गया था और इसके बाद इसके मरीजों की संख्या कई देशों में पायी गयी है। WHO ने कहा है कि ओमिक्रॉन के 96 फीसदी मामलों में BA.1 और BA.1.1 की जानकारी मिली है लेकिन BA.2 से जुड़े मामलों में अब तेजी से वृद्धि होती दिख रही है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है सब वैरिएंट ओमिक्रॉन से ज्यादा प्रभाव डालता है और इसी वजह से इसका खतरा ज्यादा बताया जा रहा है।

मौजूदा वायरस और भविष्य में आने वाले वायरस के खतरे से बचने के लिए वैक्सीन की डोज लेना जरूरी है। इस वायरस को रोकने में पिछली इम्यूनिटी पर्याप्त नहीं है इसके लिए नई बूस्टर डोज लगाना जरूरी होगा। तीसरी लहर में मौतों का ग्राफ इतना ज्यादा नहीं जितना दूसरी लहर में दिखा था।


कुछ दिन पहले चीन की साइंस एकेडमी और वुहान विश्वविद्यालय के रिसर्चर ने इस बात का जिक्र किया है कि दक्षिण अफ्रीका में चमगादड़ों की आबादी में पाए जाने वाला NeoCov वेरिएंट सबसे ज्यादा घातक है, इसके कारण संक्रमित हुए मरिजों को पहली बार 2012 में सऊदी अरब में देखा गया था।