भारत में तीसरी लहर की आहट, 21 राज्यों 600 पार हुए ओमिक्रॉन के मरीज
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीसरी प्रिकॉशनरी डोज देने का ऐलान कर दिया है। इस डोज के लगने के बाद ओमिक्रॉन के खतरे से बचा जा सकता है। जिन लोगों को दूसरी डोज लगे हुए 10 महीने बीत चुके हैं उन्हें 10 जनवरी से यह डोज लगनी शुरू हो जाएगी। सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के लोगों को तीसरी डोज लगाने का फैसला किया है।
सबसे पहले इन लोगों को लगेगी 'प्रिकॉशन डोज', जानें कब आएगा आपका नंबर
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि जनवरी और फरवरी में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। देश में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 600 को पार कर गई है। तेजी से बढ़ते मरीजों को देखकर अब यही लग रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
देश की दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे है और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 150 केस हैं। भारत में सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में मिल रहे है और दिल्ली सरकार जल्द ही नई गाइडलाइन बनाने का फैसला कर सकती है। वहीं बात करें महाराष्ट्र की तो दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा केस यही मिले है।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को सख्त गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करवाया जाए। देश में एक दिन में कोरोना के 6 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 293 मरीजों की मौत हुई। राजस्थान सरकार ने अभी तक किसी प्रकार की गाइडलाइन नहीं बनायी है और इस वजह से अन्य राज्यों के लोग राजस्थान में नए साल का जश्न मनाने आ रहे हैं।





