मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

बहुत सस्ते में मिलेगा OnePlus 10 Pro, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

प्रकाशित: Mar 29, 2022 19:09रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च हो रहे है और इसी वजह से लोगों को फोन खरीदने में बढ़ी परेशानी होती है। वनप्लस अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro लॉन्च करके बड़ा धमाका करने जा रहा है और 31 मार्च को लॉन्च हो सकता है। लांच से पहले इसकी कीमत को लेकर कई प्रकार की खबरे आ रही है और लोगों में इस फोन को खरीदने का बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इंसानियत शर्मसार: बेटी के शव को कंधे पर रखकर 10 KM चला पिता

भारतीय बाजार में OnePlus स्मार्टफोन को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है और वनप्लस का नया मॉडल चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है और इसे दुनिया के सभी बाजार में उतारा जा रहा है। फोन में आपको 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की सुविधा मिलेगी और इसकी कीमत लगभग 70 से 75 हजार रूपये बताई जा रही है।

भारत में इस ब्रांड का सबसे महंगा फोन है और लोगों में इसको लेकर बहुत ज्यादा उत्साह देखने ​को मिलता है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है, जो एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड होगा। 6.7-inch की QHD+ AMOLED स्क्रीन के साथ गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन की सुविधा मिलेगी।


इसमें प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 1 और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन लेंस 48MP का और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस तो सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी होगी, जो 80W की वायर्ड चार्जिंग और 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा दी गयी है।