PM मोदी की सुरक्षा चूक पर राहुल गांधी ने दिया ये बड़ा बयान, सोनिया ने जताई चिंता
पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला बहुत ज्यादा बढ़ गया है और विपक्ष के नेताओं ने भी इस पर चिंता जताई है। इस मामले में पंजाब सीएम अब अकेले पड़ते नजर आ रहे हैं और सीएम चन्नी सुरक्षा में चूक पर जांच कमेठी बिठा दी है। इस घटना पर पहली बार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के सीएम चन्नी को जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश का है और इसी वजह से उन्होंने चन्नी सरकार को इस मामले की जांच के लिए कहा है।
Kapil Sharma शो में काम कर चुके कॉमेडियन ने खाया ज़हर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!,Video
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री देश की सीमाओं पर हो रही बड़ी चूक पर कभी बात करेंगे। उन्होंने ‘पैंगोंग सो’ और ‘चाइना’ हैशटैग से ट्वीट किया कि हमारी सीमाओं पर होने वाली घटनाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है और प्रधानमंत्री से जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक होना ये Rarest Of The Rare केस है और आगे ऐसा नहीं होना चाहिए। इस घटना पर विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने भी चिंता जाहिर की है। पीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए और पीएम देश का होता है किसी पार्टी का नहीं। कमलनाथ ने कहा कि इससे दुनिया भर में बदनामी होगी तो मायावती ने इस चूक को बड़ी गलती मानी है।

सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों ने तो इस मामले पर सभी लोगों को जिम्मेदार बताया है। अगर मौसम खराब था तो पीएम को 100 किलोमीटर लंबा सफर नहीं करना चाहिए था क्योंकि इतना लंबा सफर करने से पहले कई प्रकार की सावधानियां बरतनी पड़ती है। पुलिस को पीएम मोदी की सुरक्षा को हल्के में नहीं लेना चाहिए था।





