ऑस्कर में भारत का धमाल, पहली बार मिले 2 अवॉर्ड
95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में भारत के लिए अच्छी खबर सुनने को मिली। फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है तो वहीं, द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म को भी यह अवॉर्ड मिला है। ऑस्कर अवॉर्ड में इन तीन कैटेगरी में भारत को नॉमिनेशन किया गया था।
फिल्म RRR ने सबका दिल जीत लिया था और इस फिल्म नाटू-नाटू गाने तो दुनिया भर में धमाल मचा दिया था। इस गाने को पहले गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब मिला था। नाटू-नाटू गाना लिखने वाले चंद्रबोस और कंपोजर एमएम कीरवानी ने यह अवॉर्ड लिया है तो द एलिफेंट व्हिस्परर्स के डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने यह अवॉर्ड लिया।
द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म से इससे पहले उनकी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर के तौर पर सेरेमनी में शामिल हुई है।
सबसे पहले फिल्ममेकर सत्यजीत रे को ‘ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट’ का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। एआर रहमान को ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के म्यूजिक और सॉन्ग के लिए बेस्ट म्यूजिक कैटेगरी में ऑस्कर मिला था। गीतकार गुलजार को ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के ‘जय हो’ गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। फिल्म गांधी के लिए भानु अथैया को कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अवॉर्ड मिला था।





