ओवरथिंकिंग से बचे, इस तरह पाए काबू.....
सोच-विचार करने से काम को कुशलता से किया जाता हैं इसलिए लाइफ में सोच समझकर कुछ भी करने की सलाह दी जाती हैं, ऐसा करने से गलती करने की गुंजाइश कम रहती हैं मगर ज्यादा ही सोच लेने से काम खराब भी हो सकता हैं।
Congress के Delhi प्रदेश अध्यक्ष ने BJP और AAP पर साधा निशाना!
कई महिलाएं वर्क लोड,पर्सनल प्रॉब्लेम्स, घरेलू झगडे या अन्य कई कारणों की वजह से बहुत ज्यादा सोचने लगती हैं और अक्सर तनाव में रहती हैं। हेल्थलाइन के मुताबिक ज्यादा सोचना या चिंता करना मानसिक स्वास्थ को बिगड़ सकता हैं। आइए, जानते हैं महिलायें किन तरीकों से ओवरथिंकिंग करने की आदत पर काबू पा सकती हैं।
गहरी सासं ले
जब भी आप परेशान हों या स्ट्रेसफुल महसूस करें तब गहरी सांस लेना शुरू कर दें।
सफलता की प्रशंसा करें
आपने अब तक जितना भी कुछ अचीव किया है, उसे नोटबुक में लिखें और खुद की प्रशंसा भी करें।
खुद को डिस्ट्रैक्ट करे....
आप ऐसे कामों को कर सकती हैं, जिन्हें करना आप पसंद करती हैं और जिनमें आपकी रुची है। ये कुछ भी हो सकता है, जैसे नई रेसिपी ट्राई करना, डांस करना, पेंटिंग, गाने सुनना या किताबें पढ़ना।
मेडिटेट करें
आप नियमित रूप से मेडिटेशन को अपनी आदतों में शुमार कर सकती हैं, इससे आपकी मेंटल हेल्थ बेहतर होगी।

ऑटोमैटिक नेगटिवथॉट्स
ऑटोमैटिक नेगटिव थॉट्स की पहचान कर अपने विचारों को नोट करें और पैटर्न समझने की कोशिश करें। जब भी कोई बुरा ख्याल मन में आए, तब खुद को संभालें और खुद से ही कहें कि आप बेहतर कर रही हैं।
आप इन तरीकों को अपनाकर स्ट्रेस को कम कर सकती हैं और खुश रह सकती हैं, आप इसके लिए डॉक्टर्स या एक्सपर्ट्स की हेल्प भी ले सकती हैं।





