मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

गैर बीजेपी शासित राज्यों के आगे पीएम मोदी ने फैलाए हाथ, कोरोना पर जताई चिंता

प्रकाशित: Apr 27, 2022 21:27रिपोर्ट: Navtej TV

पीएम मोदी ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए गैर बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों पर महंगाई का बम फोड़ दिया। पीएम ने कुछ राज्यों का नाम लेकर कहा कि उन्होंने वैट नहीं घटाया लेकिन कुछ राज्यों ने घटाया। जिन राज्यों का पीएम ने नाम लिया उनमें बीजेपी शासित राज्य नहीं है।

फिर से नया विवाद! भगवाधारी संत को ताजमहल में नहीं मिली एंट्री, जताई नाराजगी

पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी और राज्यों से वैट कम करने को कहा था लेकिन कई राज्यों ने ऐसा नहीं किया था। जिसके कारण जनता को मंहगाई की मार झेलनी पड़ी है। पीएम ने कहा 'मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं. बल्कि लोगों की भलाई के लिए सभी सीएम से प्रार्थना कर रहा हूं।'

इस लिस्ट में महाराष्ट्र, बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु पर जमकर हमला बोला। मंहगाई के बढ़ने के कई कारण जिसमें रूस और यूक्रेन की जंग को प्रमुख बताया है। जिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वैट कम नहीं किया उनसे प्रार्थना है कि वह आम नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए वैट कम करें।


पीएम नेकहा- कोरोना वॉरियर्स ने कोरोना काल में बहुत अच्छा काम किया था और कोरोना एक बार फिर बढ़ने लगा है। कुछ राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने से चिंता होने लगी है और इस बात को याद रखना होगा कि अभी कोरोना का खतरा कम हुआ है टला नहीं है।