मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

आज PM मोदी UP को देंगे 5वें अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का तोहफा

प्रकाशित: Nov 25, 2021 10:52रिपोर्ट: Navtej TV
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की आधारशिला रखने वाले हैं। इस अधारशिला के बाद यूपी देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। जेवर में बन रहा यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर में दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भार को कम करेगा। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में एयरपोर्ट के शिलान्यास का पहला चरण 2024 में पूरा होगा।

एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। यह एयरपोर्ट पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगा। यह एयरपोर्ट 1300 हेक्टेयर से ज्‍यादा जमीन पर बनेगा और इसके पहले चरण के पूरा होने के बाद इसकी सालाना क्षमता सालाना 1 करोड़ यात्रियों की होगी।
पहले चरण में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत लगेगी। पहले चरण में यहां दो यात्री टर्मिनल और दो रनवे बनाए जाएंगे। यहां एक साथ 170 से ज्यादा विमान खड़े हो सकेंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि मेट्रो और बुलेट ट्रेन का स्टेशन एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में बनेगा।

पीएम ने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा,Tomorrow, 25th November is a major day for India’s and Uttar Pradesh’s strides in infra creation. At 1 PM, the foundation stone of the Noida International Airport will be laid. This project will significantly boost commerce, connectivity and tourism.