मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनावों में पीएम मोदी का हुआ भयंकर अपमान, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Feb 28, 2022 22:35रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी चुनावों में जीत के लिए बीजेपी अपने सबसे बड़े चेहरे पीएम मोदी के सहारे फिर से सरकार बनाने में जुटी हुई है। तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खड़े हो और संबोधन कर रहे हो और कुर्सियां खाली होने लगे एक-एक करके सब जाने लगे और वो भी उस काशी में जो खुद पीएम मोदी का संस्दीय क्षेत्र हो, यकीकन आपका जवाब ना होगा, प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने ना जाने कितनी रैलियां की कितनी ही जनसभाएं की लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि लोग उनकी बातों को सुनने की बजाये उठ-उटकर जाने लगे, आम आदमी तो छोड़िए खुद बीजेपी कार्यकर्त्ता भी बहाना बनाकर निकलते हुए नजर आये।

PM Modi के साथ हुआ कुछ ऐसा, कभी नहीं बर्दाश्त करेगी बीजेपी!

मंच पर खड़े पीएम मोदी और सामने खाली पड़ी ये कुर्सियां ये सब तब हुआ जब पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'बूथ विजय सम्मेलन को संबोधित करने आये, ये कार्यक्रम वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय के मैदान में आयोजित हो रहा था। इस कार्यक्रम में वाराणसी के सभी 3361 बूथों से 20 हजार से ज्यादा बीजेपी बूथ पदाधिकारी पहुंचे थे, ये सभी घंटों से पीएम का इंतजार कर रहे थे. लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ पीएम मोदी के भाषण के दौरान ही ये सब कुर्सी छोड़-छोड़कर जाते दिखाई देने लगे।

UP का एक खिसका हुआ Gangster, फिल्म खलनायक देख बना अपराधी! Billu Sanda

कुछ ही देर में सैकड़ों कुर्सियां खाली हो गईं, वहीं जब उनसे जाने का कारण पूछा गया तो वो बहना बनाते नजर आये, एक बूथ पदाधिकारी सन्नी सिंह ने बताया कि उन्हें एक मीटिंग में जाना जरूरी है, तो वहीं चोलापुर के धरसौना बूथ अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने कार्यक्रम से निकलते वक्त सफाई दी कि वे कार्यक्रम के बीच में नहीं जा रहें है. उन्होंने बताया कि चलते-फिरते वे मोदी जी का भाषण सुन रहें हैं.


वहीं BJP OBC मोर्चे के अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य भी पीएम के भाषण के दौरान ही बाहर निकलते नजर आये तो उन्होंने सफाई दी कि कुर्सियां खाली नहीं हुई हैं, लोग तो सिर्फ पेशाब करने बाहर निकल रहे हैं, अब वजह तो जाने क्या हुई लेकिन सोशल मीडिया पर ये खाली कुर्सियां खुब वायरल हो रही है।