मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

50 साल बाद पीएम मोदी ने बदल दिया इंडिया गेट का स्वरूप,जानें इसकी पूरी वजह

प्रकाशित: Jan 21, 2022 16:27रिपोर्ट: Navtej TV

केंद्र सरकार ने इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर जलने वाली लौ को हटाकर वहां से नेशनल वॉर मेमोरियल में लगाने का फैसला किया गया है। इस फैसले को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार देश के लिए शहीद होने वालों का अपमान कर रही है और इस फैसले से पूरा देश नाराज है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाने का ऐलान कर दिया है। इंडिया गेट पर कई सालों से अमर जवान ज्योति पर जलने वाली लौ को नेशनल वॉर मेमोरियल की लौ के साथ मर्ज करने का फैसला किया था और अब पीएम ने इसको बदलने का पूरा कारण साफ कर दिया है।

हरियाणा का अक्षय पलड़ा जिसे चाचा के अपमान ने बना दिया गैंगस्टर और बन गया Most Wanted Gangester, देखें Video

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनकी ग्रेनाइट से बनी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा नहीं लगने तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा लगायी जाएगी।
At a time when the entire nation is marking the 125th birth anniversary of Netaji Subhas Chandra Bose, I am glad to share that his grand statue, made of granite, will be installed at India Gate. This would be a symbol of India’s indebtedness to him.

इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का निर्माण 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों की याद में बनाया गया था। इस युद्ध के 50 साल पूरे होने के अवसर पर इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शिफ्ट किया जाएगा। सरकार के इस फैसले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है लेकिन सरकार ने किसी भी विरोध की परवाह किए बिना इस काम को करने का फैसला किया है।