तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर पहुंची रूस और यूक्रेन की जंग,पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के 11 दिन बीत चुके है और अभी तक दोनों देशों का रूख नरम होता नहीं दिख रहा है। इस जंग को लेकर दुनिया के कई देशों ने दोनों देशों के नेताओं से बात की है लेकिन इसके बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा है। रूस ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों को चेतावनी देते हुए साफ शब्दों में कह दिया है कि यदि यूक्रेन के लड़ाकू विमानों ने उनके क्षेत्र से हमले किये तो उन देशों को भी युद्ध में शामिल माना जाएगा।
दहेज़ नहीं दिया तो शादी छोड़कर दूल्हा भागा
रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के कुछ लड़ाकू विमानों को रोमानिया और यूक्रेन के अन्य पड़ोसी देशों में तैनात किया जा रहा है। इसके बाद लगने लगा है कि यह जंग रूकने वाली नहीं है और इस जंग का दायरा बढ़ सकता है। इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार शाम को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बात की है।
जेलेंस्की की मौत या Putin की सरकार गिरने से ही खत्म हो सकता है अब ये युद्ध
इस जंग को रोकने के लिए दुनिया के सभी देशों ने पीएम मोदी को हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। इस बीच पीएम मोदी दोनों देशों के नेताओं से से फोन पर बातचीत करेंगे और इस जंग को बातचीत के माध्यम से हल करने की बात करेंगे। दुनिया को इस बात का पता है कि मौजूदा समय में पीएम मोदी अकेले ऐसे नेता है जिनकी बात हर देश मानता है।

पीएम मोदी यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे और सूत्रों के अनुसार दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच शांति स्थापित करने पर वार्ता हो सकती है। इस जंग में भारतीय छात्रों की जान पर खतरा मंडरा है और इस बात को लेकर पीएम मोदी दोनों देशों से शांति स्थापित करने की बात करेंगे। यह जंग धीरे—धीरे लंबी होती जा रही है तो तीसरे विश्व युद्व का खतरा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है।





