पीएम मोदी पर भारी पड़े मनमोहन सिंह,RTI से हुआ बड़ा खुलासा
बीजेपी ने जब केंद्र में पहली बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाई थी तब शिक्षा और रोज़गार के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा था। तब लगा की पीएम मोदी की सरकार बनते ही बड़ा बदलाव होगा लेकिन पीएम मोदी के 8 साल के कार्यकाल की बात करें तो उस पर मनमोहन सिंह भारी पड़ते दिख रहे हैं।
सामने आएंगे मदरसों की काले कारनामे, 7442 मदरसों की होगी जांच!
मोदी सरकार ने नए स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर बड़े दावे कर रही है लेकिन उनके दावों की पोल एक RTI से खुल गई है। एक RTI दायर कर सरकार से जवाब मांगा की सबसे ज्यादा केंद्रीय विद्यालय किस सरकार में बने है तो जवाब देखकर हर कोई हैरान हो गया। पीएम मोदी के कार्यकाल के 8 वषों में कितने केंद्रीय विद्यालय खोले गए और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 8 वर्ष के कार्यकाल में कितने केंद्रीय विद्यालय खोले थे।
पीएम मोदी ने 8 वर्षों में, 159 केंद्रीय विद्यालय बनाए है तो मनमोहन सिंह के समय 8 वर्षों में 202 स्कूलों बने थे। इस हिसाब से पीएम मोदी के काल में प्रत्येक वर्ष औसतन 20 स्कूल शुरू खुले है तो यूपीए सरकार में प्रतिवर्ष 25 से अधिक स्कूल शुरू खुले थे।

मोदी सरकार में सबसे ज्यादा नए स्कूल मध्यप्रदेश में 20,उत्तर प्रदेश में 17, राजस्थान में 14, कर्नाटक में 13, छत्तीसगढ़ और ओडिशा को 10-10 स्कूल खुले है। जबकि UPA सरकार में सबसे ज्यादा स्कूल ओडिशा में 24 खुले थे। साल 2022 में केंद्र सरकार ने KV में एडमिशन के लिए सांसद कोटे को खत्म कर दिया है। 1962 में केंद्रीय विद्यालयों की शुरूआत हुई थी।





