फेकू मोदी की नई चाल, डेढ़ साल में मिलेगी 10 लाख नौकरियां
देश में बेतहाशा बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को बर्बाद कर दिया है और नौकरी नहीं मिलने के कारण आए दिन युवा आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है। ऐसे में अब मोदी सरकार रोजगार बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान करने की तैयारी में लग गई है और बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में 10 लाख से ज्यादा नौकरियां देने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
आखिर क्यों पत्नी ने अपनी सहेली और उसके पति के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट!
हालाकि रोजगार के मुद्दे पर विपक्ष को जवाब देने के लिए पीएमओ के अनुसार अगले डेढ़ सालों में ही केंद्र सरकार सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती निकालेगी। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों से चर्चा की है। उन्होंने सरकार को आदेश दिया है कि जल्द से जल्द भर्ती प्रकिया पूरी कि जाए ताकि युवाओं को नौकरी मिल सके।
देश में नौकरी को लेकर आए दिन सभी राज्यों में प्रदर्शन होते रहते है और इसी वजह से सरकार ने यह रणनीति बनाई है। विपक्ष का आरोप है कि नोटबंदी, जीएसटी और कोरोना के कारण अर्थव्यवस्था खराब होने से नौकरियों के अवसर कम हो गए है। मोदी सरकार का यह ऐलान सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए किसी सपने से कम नहीं है।

मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में 9 लाख पद खाली होने की जानकारी दी थी तो ऐसे में ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों 10 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरी मिल सकती है। सरकार के इस दावे को विपक्ष मोदी सरकार का सबसे बड़ा झूठ करार दे रहा है और आरोप लगा रहा है कि इतने सालों में नौकरी नहीं दी गई तो अब नौकरी का सपना दिखाया जा रहा है।
तो वहीं वरूण गांधी ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया और कहा यह फैसला युवाओं के सपने को पूरा करेंगे क्योंकि वरूण रोजगार को लेकर अपनी ही पार्टी से नाराज थे।

