पाकिस्तान के इस अमिरजादे ने बार-बार किया रेप फिर काट दिया लड़की का..
लड़कियों के साथ रेप की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है और इस वजह से दुनिया का कोई देश लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है। हाल ही में एक ऐसी दर्दनाक घटना का खुलासा हुआ है जिसमें एक अमिरजादे ने एक लड़की के साथ रेप किया और जब उसने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने लड़की का गला काट दिया।
दहेज़ नहीं दिया तो शादी छोड़कर दूल्हा भागा
यह घटना पाकिस्तान की बताई जा रही है जहां अमेरिकी नागरिक जाहिर जफर ने इस्लामाबाद में एक युवती के साथ रेप किया और उसका धारदार हथियार से गला काट दिया। इस मामले में कोट ने मौत की सजा सुनाई है। जाहिर का परिवार बहुत पैसे वाला है और जिस लड़की के साथ रेप हुआ वह एक राजनयिक की बेटी थी।
पाकिस्तान में इस घटना को लेकर बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था क्योंकि आरोपी एक बड़े परिवार से जुड़ा हुआ था। ऐसे में ट्रायल को लेकर भी लोगों ने दबाव बनाया था। पीड़ित लड़की के परिवार ने फैसले को सही बताते हुए खुशी जाहिर की है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि पीड़िता घर से भागने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन जाहिर के स्टाफ ने उन्हें रोक लिया।

जफर का परिवार पाकिस्तान के अमीर खानदान से नाता रखता है और इसी वजह से इस मामले में न्याय मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही थी। लेकिन कोर्ट ने जो फैसला दिया वह बहुत ही सही है।





