पलक तिवारी ने खोल दिया सलमान खान का सबसे बड़ा राज, छोटे कपड़े..
बॉलीवुड के दंबग खान इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में है तो दूसरी तरफ उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है। लेकिन सलमान के जीवन में कई ऐसे राज है जो बहुत कम लोगों को पता है और जब उनके बारे में किसी को पता चलता है तो उन पर लोगों का विश्वास ज्यादा बढ़ जाता है।
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म से जुड़े कई नए सितारे अपने अनुभवों को बता रहे है। ऐसे में इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सलमान का वह राज खोल दिया जिसके बारे में किसी को पता नहीं था। पलक ने कहा कि सलमान के सेट पर लो नेकलाइन और रिविलिंग कपड़े नहीं पहन सकते और इस खबर से सबको हैरानी हो रही है।
पलक ने का यह एक नियम है कोई भी लड़की ऐसे कपड़े नहीं पहन सकती है और इसकी वजह सलमान का नियम हैं। वह नहीं चाहते की कोई लड़की ऐसे कपड़े पहनकर अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करें। उनके साथ काम करने वाली लड़कियां हमेशा सेफ महससू रहनी चाहिए और इसी वजह से ऐसे कपड़े पहनने पर रोक है।
भ्रष्टाचार पर सबसे ज्यादा कार्रवाई राजस्थान में- गहलोत
पलक ने कहा जब वह पूरी ड्रेस पहनकर गई तो मां ने पूछा कहा जा रही हो तो बताया सलमान के सेट पर तो उनको भी अच्छा लगा। 21 अप्रैल को किसी का भाई किसी की जान रिलीज होगी और इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और जस्सी गिल का दमदार अभिनय देखने मिलेगा।





