मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

सपा के जाल में फंस गए बीजेपी के डिप्टी CM मौर्य, इस महिला से होगी टक्कर

प्रकाशित: Feb 03, 2022 18:32रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी चुनावों में इस बार बीजेपी और सपा में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। इस बार सपा ने बीजेपी को उसी की चाल में उसको मात देने को काम कर रही है और हर सीट पर ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारी है जो बहुत ज्यादा चर्चा में बने हुए है। योगी सरकार में उप-मुख्यमंत्री रहे केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सपा ने पल्लवी पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

शराब के साथ इंसानी मांस का चखना बनाकर खाता था शख्स,देखें VIDEO

केशव मौर्य कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और समाजवादी पार्टी गठबंधन की तरफ से पल्लवी को उम्मीदवार बनाकर राह कठिन कर दी है। पल्लवी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन हैं और इसी वजह से चर्चा में बनी हुई है। अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की दो बेटियां अनुप्रिया पटेल और पल्लवी पटेल हैं। लेकिन दोनों ने अलग होने का फैसला किया और अनुप्रिया पटेल अपना दल (सोनेलाल) जो भाजपा के साथ है और जबकि पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी) ने सपा के साथ गठबंधन किया है।

Jodphur की Model Suicide | Rajasthan Minister Ramlal Jat को Honeytrap में फंसाने की थी साजिश,देखें VIDEO

कौशांबी की सीट पर केशव प्रसाद और पल्लवी पटेल के बीच जबरदस्त टक्कर होगी। पहले यह सीट बसपा का गढ़ हुआ करती थी लेकिन केशव प्रसाद मौर्य ने इस सीट पर जीत हासिल करने के बाद अपना गढ़ बना लिया। 2014 में केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से सांसद चुने गये इसके बाद उप चुनाव में सपा ने इस पर कब्जा कर लिया।


बीजेपी के बड़े नेताओं को टक्कर देने के लिए सपा ने ऐसे उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है जो उनकी जीत की राह को आसान नहीं होने देंगे। सपा और बीजपे में इन समय जुबानी जंग भी बहुत तेज हो गयी है और दोनों चुनावों के बाद एक दूसरे को देखने की धमकी दे रहे है। इस सीट पर सपा और बीजेपी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।