मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

Box Office: पठान ने तोड़ दिया 'बाहुबली 2' की कमाई ये बड़ा रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर किंग खान का राज

प्रकाशित: Mar 03, 2023 23:57रिपोर्ट: Navtej TV

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान का जलवा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म की कमाई का आंकडा इतना तेजी से बढ़ रहा है कि जो बाहुबली 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ रहा है। इस फिल्म को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन फिल्म की कमाई का ग्राफ अभी कम होने का नहीं ले रहा है और हर दिन फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म के कारण हालिया रिलीज हुई अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन की शहजादा बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई।

मोनू मानेसर एक सच्चा गौ भक्त - वीरेंद्र गोठड़ी

पठान ने इस बार एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन को पछाड़ दिया है क्योंकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ रुपये कारोबार किया था लेकिन पठान ने छठे हफ्ते में 511.75 की कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है।
पठान ने ओपनिंग वीक में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने पहले हफ्ते में 268 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।


रिलीज के पहले दिन ही पठान ने 55 करोड़ की बंपर ओपनिंग करके इस बात को सही साबित कर दिया था कि ​वह आने वाले दिनों में कमाई के नए रिकॉर्ड बना देगी। इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा हो रही थी क्योंकि लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों का विरोध किया जा रहा था जिसके कारण उनको भारी नुकसान उठाना पड़ा था।