मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

आधी रात को वीरांगनाओं पर पुलिस की कार्यवाही, किरोड़ी लाल मीणा ने दी ये बड़ी चेतावनी

प्रकाशित: Mar 09, 2023 21:50रिपोर्ट: Navtej TV

पुलवामा शहीदों की तीनों वीरांगनाओं को लेकर गहलोत सरकार की दमनात्मक कार्यवाही रूकने का नाम नहीं ले रही है। इनकी मांगों को गलत बताते हुए सीएम गहलोत ने अब इस मामले को सख्ती से निपटने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में पूलिस ने सचिन पायलट के बंगले के बाहर धरने पर बैठी वीरांगनाओं को देर रात धरना स्थल से उठा दिया गया।

रावण और कंस की परिपाटी पर CM | Jaipur धरना स्थल से Live

पुलिस ने तीनों वीरांगनाओं को उनके घरों तक पहुंचायाऔर वीरांगनाओं के साथ धरने पर बैठे पिरजनों को पुलिस सेज थाने लेकर गई है। इस घटना के बाद राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सुबह अपने समर्थकों के साथ सेज थाने पहुंच गए। देर रात 3 बजे पुलिस ने अचानक धरना स्थल पर पहुंच कर इस कार्यवाही अंजाम दिया है। वीरांगनाएं पिछले पांच दिन से पायलट के आवास के बाहर धरना दे रही थीं।

राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि सरकार इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कल वीरांगनाओं ने मुंह में दूब लेकर सीएम से गुहार लगाई इसके बाद सरकार को होश नहीं आया। सरकार पूरी तरह दमन पर उतारू है लेकिन हम इस मामले को लेकर पीछे नहीं हटेंगे।

मीणा ने कहा कि तीनों वीरांगनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस उन्हें कहां ले गई है लेकिन पुलिस ने कहा कि उनको उनके गांव में छोड़ दिया गया है। लेकिन मीणा ने कहा तीनों से मेरा संपर्क नहीं हो पा रहा है जैसे ही उनसे बात होगी हम फिर से धरना देंगे।