मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

AAP पार्टी नेता ने कहें प्रधानमंत्री और उनकी माँ के लिए अपशब्द

प्रकाशित: Oct 14, 2022 18:49रिपोर्ट: Navtej TV

गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माँ को अपशब्द कहने का मामला रफ्तार पकड़ता जा रहा हैं। वहीं भाजपा ने इसे ड्रामा करार दिया हैं। साथ ही कहा कि गुजरात में यह अब सफल नहीं हो पाएंगे। इस दौरान पार्टी के महासचिव ने कहा था की गुजरात की जनता समझदार हैं और राजनीति को चमकाने के लिए ये सब बयानबाजी हो रहीं हैं।

Congress अध्यक्ष पद के उम्मीदवार Shashi Tharoor ने दिल्ली में की प्रेस वार्ता!


आपको बता दें की इटलिया के अब तक तीन वीडियो सामने या चुके हैं। वही गुरुवार को एक और वीडियों सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इसे शेयर भी किया और इस वीडियो में भी उन्होंने नरेंद्र मोदी और उनकी माँ के लिए अपशब्द का प्रयोग किया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इटलिया को उनके बयानों के लिए नोटिस भी जारी किया और इसका जबाब देने के लिए वह गुरुवार को महिला आयोग ऑफिस पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष के ऑफिस में प्रदर्शन भी किया इस वजह से उन्हे हिरासत में ले लिया गया।


इस मामले के बाद बीजेपी आम पार्टी पर निशाना साधने लगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, गटर जैसे मुंह वाले गोपाल इटालिया ने आपके आशीर्वाद से PM मोदी की मां हीरा बा को गाली दी। मै कोई नाराजगी नहीं दिखाई रहीं ना ही ये कि गुजराती कितने नाराज हैं। लेकिन आप यह जान लो की गुजराती लोगों ने आपको देख लिया हैं। आपकी पार्टी को चुनाव के दौरान नष्ट कर दिया जाएगा| इटलिया के तीसरे वीडियो में मोदी को नीच और उनकी माँ को नौटंकी कहा है।